जमीन विवाद में लहराया तलवार मामला पहुँचा थाना

IMG-20230228-WA0088
बिरनी। प्रखण्ड के बलिया में खुलेआम तलवार लहराने का मामला सामने आया है। सरो देवी पति विदेशी दास ने जानकारी देते हुए कहा कि बलिया निवासी जिबलाल दास और राजू दास दोनों ही मेरे घर के सामने आकर गली-गलौज करने लगा मना किया तो कहा रुको अभी दिखाते हैं। जिसके बाद वह घर गया और हाथ मे तलवार लेकर आया। तलवार को लहराते हुए कहने लगा अब आओ पूरा परिवार को खत्म कर देंगे। बीच-बचाव के बावजूद मुझे एवं मेरे बेटे सुनील दास के साथ हाथापाई करने लगा। जिसके बाद किसी तरह उन दोनों से जाना बचा कर घर के अंदर बन्द कर लिया अन्यथा वह कुछ भी कर सकता था। उन्होंने कहा दोनों ही परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा है।बिरनी थाना में सरो देवी ने आवेदन देकर इंसाफ कीगुहार लगाई है।बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।जिसका मामला सिविल कोर्ट में भी चल रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5oz4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *