
बाल वाटिका मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का समापन
झारखंड शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद, रांची में आयोजित पांच दिवसीय बाल वाटिका मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 14 से 18 अक्टूबर तक चला, जिसमें दुमका जिले से जिला नोडल प्रभारी प्रियंकर परमेश के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों से शिक्षक, प्रखंड साधन सेवी, और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण के दौरान 3 से 8 वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में और मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा देने की तकनीकें सिखाई गईं। प्रतिभागियों को विशेष किट भी दिए गए ताकि वे अपने विद्यालयों और केंद्रों में इन नए कौशलों का प्रयोग कर सकें।
प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों ने उत्साह व्यक्त किया और कहा कि अब वे अपने प्रखंडों में जाकर अन्य शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी यह प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षक मनोरंजन, अंसार आलम, मिथिलेश विश्वकर्मा, राजाराम, महेंद्र मंडल, रवि आनंद झा, अभिषेक अरविंद और संतोष कोल समेत कई अन्य ने भाग लिया।
