काठीकुंड/ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायतीराज पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गयी. प्रखंड के तेलियाचक बाजार में बतौर पंचायत सचिव प्रदीप कुमार यादव ने अक्टुबर 2021 में योगदान दिया था. 1998 में तत्कालीन बिहार राज्य में दुमका जिले के कुंडहीत प्रखंड से उन्होंने अपने सेवाकाल की शुरुवात की थी. विदाई के इस मौके पर बोलते हुए श्री यादव ने बीडीओ,सीओ व सभी सहकर्मियों का सेवाकाल के दौरान सहयोगात्मक रवैये के लिये धन्यवाद दिया. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार ने उनके सेवाकाल की समाप्ति पर उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए,स्वस्थ जीवन की कामना की. सीओ अमर जोन आइंद ने कहा कि,पंचायत सचिव श्री यादव ने पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्यकाल निभाया. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विदाई की इस बेला में एई,जेई,सभी पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव,जनसेवक,रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.