कुष्ट आश्रम कॉलोनी में रह रहे पिता-पुत्री को पेंशन योजना से किया गया लाभान्वित

जिला के उपायुक्त का लाचारों और असहायों से आत्मीय मिलन प्रेरणादायक

15

देवघर I उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर कुष्ट आश्रम कॉलोनी देवघर में रह रहे पिता-पुत्री को पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है।ज्ञात हो कि कुष्ट आश्रम में उपायुक्त की अध्यक्षता में डिनर विद डीसी कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में किया गया था,जहां बातचीत के क्रम में पता चला कि इन्हें अब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।जिसके पश्चात उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को पेंशन योजना से लाभान्वित करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया था।बताते चलें कि जिला के उपायूक्त मंजुनाथ भजंत्री की कार्यशैली से समाज के दबे कुचले और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफ़ी लाभ मिल रहा है ।देवघर उपायूक्त अपने नियमित विभागीय कार्यों के साथ साथ व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर देर शांम-रात ही क्यों न हो समाज के उपेक्षित लोगों से अवश्य मिलते हैं और उन्हें हर संभव मदद के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ भी उनतक पहुंचवाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं।देखा गया है सुदूर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके साथ बैठ कर भोजन करना उनके आत्मीय व्यवहार को प्रदर्शित करता है जो अन्य लोगों से इतर और दूसरों के लिए प्रेरणा दाई होता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5tdn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *