यदुवंशी महासभा ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य कलश यात्रा

दुमका। यदुवंशी महासभा की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन महुआडंगाल में किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत दुमका के महुआडंगाल से दुधानी बड़ा बांध तालाब तक कलश यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा में काफी संख्या महिलाओं ने हिस्सा लिया और यह यात्रा पूजा पंडाल में आकर संपन्न हो गया।
सोमवार की शाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है जिसमें पश्चिम बंगाल के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है भक्ति धुन के साथ श्रीकृष्ण लीला भक्तों के बीच कलाकारों के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रभु श्री कृष्ण की उपासना और भव्य पूजा पाठ किया जाएगा। यह जानकारी यदुवंशी महासभा के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5viy