शिकारीपाड़ा /दुमका/ शिकारीपाड़ा प्रखण्ड के शहरपुर, एवं बाकीजोर पंचायत में शिकारीपाड़ा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी के नेतृत्व में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत की बैठक । जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल उपस्थित थे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति महामहिम के सांसद में दिए गए अभिभाषण को पढ़कर सुनाया गया।जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने बताया कि पार्टी का सबसे मजबूत कड़ी बूथ है बूथ को सशक्त करना है तभी विजय सुनिश्चित है। मौके पर सुकेन मंडल अभिजीत मंडल, बुधन किस्कू,दयामय मंडल,सुजीत मंडल ,कालीदास हेंब्रम, बली अंसारी ,डोमन देहरी सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।