झारखंडी भावना के अनुरूप काम के लिए सुदेश ही योग्य : सचिन महतो

6

बोकारो  I बोकारो विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी का संकल्प दिवस गुरुवार को चास के दीपंजालि पैलेस में मनाया गया। अध्यक्षता चास नगर कार्यकारी अध्यक्ष बंकू बिहारी सिंह और संचालन अभय शर्मा ने किया । सभा में जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने संकल्प लिया है कि झारखंड के बेहतरी के लिए आजसू सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो को सीएम बनाने के लिए कार्यकर्ता खून पसीना बहाएंगे। सुदेश जी ही एक मात्र  भूमिपुत्र नेता हैं, जो झारखंडी भावना के अनुरूप राज्य को नेतृत्व देने हेतु योग्यता रखते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में जितनी भी राजनीतिक दल सक्रिय हैं, किन्ही के पास सुदेश जैसा युवा,सफल संगठन कर्ता , सरकारी विभाग चलाने और सबसे महत्वपूर्ण अलग राज्य गठन के आंदोलन में भागेदारी का अनुभव नहीं है। सुदेश जी ने  झारखंड और झारखंड के लोगों की बेबसी को बड़ी नजदीक से देखा है। उन्हे राज्य के लोगों के अलग अलग बोलचाल , सभ्यता संस्कृति , रहन सहन और उनकी अभिलाषा की समझ है।  

उन्होंने कहा कि झारखंड ने जन्म से लंबे राजनीतिक प्रयोग देखें। अब आगे प्रयोग घातक होगा। अत एव नियम कानून, संविधान , मूलवासियों की मांग और  नौकरशाहों का तिकड़म का समझ रखनेवाले सुदेश जी को लोग विकल्प में जरूर चुनें।

मौके पर केंद्रीय सचिव अश्वनी महतो,ब्रह्मदेव दास, कार्तिक गोराई, अनिल झा, मनोज यादव, देवाशीष सिंह, अजय गोस्वामी, तापेश महतो,अमीन महतो, मनोज गोप, अहमद सौदागर, अमर पाल, साजन अफरीदी, अहमद अंसारी, विराट गोस्वामी, साजन अंसारी, सरजू महतो, रमेश सिंह, मुन्ना ओझा, युधिष्ठिर महतो, फ़िरोज़ आलम, अखिलेश पांडे, नितीश उराव, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5wts

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *