एनएलएम टीम मसलिया पहुंच कर योजनाओं का किया निरीक्षण

100
101
103

संवाददाता, मसलिया/ एनएलएम टीम शुक्रवार को मसलिया पहुंच कर योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। टीम में मनोज कुमार एवं आकाश सेहरा ने सबसे पहले जेएसएलपीएस के सखी मंंडल तथा ग्राम संगठन दीदीयों से मिलकर उनके आजीविका के बारे में चर्चा की। साथ ही महिलाओं को लाभ पर विचार विमर्श किया। प्रखंड के रांगा तथा  कुसुमघाटा पंंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी, डोभा सहित पीएम आवास का जांच की। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। एनएलएम टीम के साथ बीडीओ पंकज कुमार रवि, सहायक अभियंता विकास कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5y6e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *