गिरिडीह। गिरिडीह शहर में अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। पिछले एक-दो माह से लगातार शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों में चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं।चोर बेखौफ होकर चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसे लेकर लोगो द्वारा इन दिनों तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।देर रात को भी शहरी क्षेत्र के शास्त्रीनगर दुर्गा मंडप में चोरों ने मंदिर में लगे दान पेटी को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।इस संबंध में गिरिडीह नगर थाना को दिए आवेदन में शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी गोपाल पाण्डेय ने कहा है कि हर रोज की भाँति वे 4 मई की रात्री लगभग साढ़े आठ बजे मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद करने के पश्चात अपने आवास में चले गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे जब मंदिर का मुख्य गेट खोला तो मुख्य द्वार पर जंजीर से बंधा हुआ दानपेटी लगा हुआ था, जो क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया और उसमें रखा गया रकम अज्ञात लोगों के द्वारा चुरा लिया गया है।इसकी सूचना उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं एवं कमिटि के पदाधिकारियों को भी दिया।
मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/600w