धनवार। प्रखंड के खोरीमहुआ से झामुमो धनवार पर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता खतियानी जोहार यात्रा मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झंडा मैदान के लिए रवाना हुए। मौके पर पर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि धनवार विधानसभा क्षेत्र कई हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड वासियों के लिए कुछ नया सौगात देंगे। कहा कि इससे पूर्व में मुख्यमंत्री के ढाई साल के कार्यकाल में गिरिडीह जिले एक नहीं तीन तीन अनुमंडल देने का कार्य किया है। वहीं खोरीमहुआ को जिला बनाने को लेकर कहा कि कुछ तकनीकी कमी रही है। जिला तभी बनती है जब अनुमंडल पूर्ण रूप से बन जाए। जैसे सिजीएम अनुमंडल कार्यालय में बैठने लगे सारे कोर्ट कचहरी यहां चले आए तथा हॉस्पिटल बन जाए और जेल बन जाए तब जाकर अनुमंडल पूर्ण रूपेण हो जाएं तभी जिला बनाया जा सकता है। धनवार विधानसभा में चट्टी, पिहरा घोडथम्भा को प्रखंड बना जाने की उम्मीद है। और कहा कि मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री हमेशा झारखंड के विकास की सोच रखते है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन सिंघ,उप प्रमुख असगर अंसारी, पर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मंजूर आलम, जिला परिषद सदस्य सह प्रखंड सचिव सिराज अंसारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड मिडिया प्रभारी इम्तियाज अंसारी, मुखिया नसीम राही, मुखिया भुनेश्वर कुमार साव, सचिव भीमसेन कुमार साव, मुखिया अंसारी भाई,उपाध्यक्ष मजहर अंसारी युवा मोर्चा अध्यक्ष बिनोद राय, मुख्तार अंसारी, बीस सूत्री सदस्य अरती साहा, अख्तर अंसारी तथा सभी पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहित सभी मुखिया मुखिया प्रतिनिधि,वाड सदस्य सहित कई हजारों की संख्या में गिरिडीह के झंडा मैदान रवाना हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/60dl