पंचायत समिति की बैठक में खराब जलमीनार को ठीक कराने का लिया गया निर्णय

4

जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में बुधवार को प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति के  बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में मनरेगा,15 वीं वित्त, पेयजल, शिक्षा, बाल विकास, आपूर्ति, स्वास्थ्य आदि विभागों का बारी बारी से समीक्षा किया गया। सभी पंचायत खराब पड़े जलमीनार  को ठीक कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 वीं वित्त की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभी पंचायत समिति सदस्यों को योजना चयन का निर्देश दिया गया। पुराना लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैठक में उपप्रमुख पूनम देवी, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी आशिष कुमार मंडल, गौरव कुमार, मानव कुमार सहित सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/61em

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *