सड़क दुर्घटना में पेड से टकराया बाइक स्थिती गंभीर

IMG-20230208-WA0053
तिसरी। थाना क्षेत्र के थम्भाचक मुख्य सड़क पर बुधवार शाम को बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी पहचान लोकाई थाना क्षेत्र के सकसकीया गांव के 35 वर्षीय बिनोद सोरेन के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक खिजुरी तरफ से अपने घर आ रहा था कि अचानक बाइक असंतुलित होकर पेड से जा टकराया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय व स्वजन के सहयोग से टेम्पू से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा प्राथमिक ईलाज डॉक्टर रंजीत कुमार सहयोगी चंदन कुमार द्वारा किया गया बेहतर इलाज हेतु गिरीडीह भेज दिया गया।मौके पर जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष रिंकु बर्णवाल,पूर्व विधायक राजकुमार यादव, आजसू जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सहयोगी नारायण यादव,लालू राय, राहुल कुमार,सिकन्दर राम,अशोक यादव,वरुण तेवारी, प्रकाश विश्वकर्मा,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/63uq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *