एनएसयूआई के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, कमिटी की एकदिवसीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न 

IMG-20230131-WA0040
देवघर। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के संथाल परगना में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,कमिटी की एकदिवसीय कार्यकारिणी बैठक एंव हाथ से हाथ जोडो के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री सैय्यद आमिर हाशमी जी के उपस्थिति में एंव सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा की अध्यक्षता में की गयी।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद आमिर हाशमी जी ने कहा कि हमे छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को ठीक से सुनना है और उनका समाधान भी कराना है। साथ ही संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जाए इस बात को भी रेखांकित किया। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रम हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम को सफल बनाने का मंत्र भी दिया इसके अलावा उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की माँग है कि एस.के.एम विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव हो।वही मौके पर उपस्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा जी ने कहा की संथाल परगना में कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक लगातार सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय कमिटी छात्रहित में कार्य करते आ रही है और आगे भी निरंतर छात्रों की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी और उनकी किसी भी तरह की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करेगी।मौके पर मुख्य रूप से झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद आमिर हाशमी,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विलियम टुडु,युवा जिलाध्यक्ष रोमी इमाम,उपाध्यक्ष अशरफ कमल,कुंदन यादव,दानिश अशरफ,अविनाश ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष छबी बागची,एस.के.एम विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि वर्मा,गोड्डा जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा,विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सैफ दानिश,प्रेम हांसदा,महासचिव अजरुद्दीन अंसारी,विवेक कुमार,सुनील यादव,त्रिलोचन यादव,रोमा कुमारी,सचिव नाज़ खातून,प्रिया सिंह,प्रीति प्रियंका सोरेन,मुख्तार अंसारी,पिंटू यादव,आदर्श केशरी,विष्णु कांत यादव,संयुक्त सचिव सरफ़राज़ आलम,संजय बेसरा,कुंदन दास,नाकि अहमद आदि सैंकड़ों सदस्य छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/64b3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *