भाजपा सरकार ने देश को जाति,धर्म एवं समुदाय के नाम पर बांटने का काम किया : मुन्नम संजय
देवघर। प्रखंड कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव ने करते हुए मानिकपुर से पदयात्रा प्रारंभ कर जसीडीह बाजार होते हुए आरोग्य भवन तक चलाया। इस पदयात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में देवघर कांग्रेस जिला अध्यक्ष-सह-जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने शिरकत की एवं चकाई मोड़ पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के भाजपा सरकार के चंद आठ साल के शासनकाल में आज देश की हालत नाज़ुक बन गई है। हर जगह खौफ का माहौल व्याप्त है। देश की एकता एवं अखंडता पर प्रहार हो चुका है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश को जाति,धर्म एवं समुदाय के नाम पर लोगों को विभक्त करने का काम किया है। मंहगाई और बैरोजगारी के मुद्दे पर सत्ता हासिल करने वाले ने इसे ही बैलगाम कर दिया है। देश के अन्नदाता किसान बैवस और लाचार हो गए हैं।नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को झूठ बोलकर एवं गुमराह कर छलने का काम किया है। दिवा स्वप्न दिखाने वाले भाजपा के नितियों से आज देशवासी त्राहिमाम कर रहे हैं। इसलिए आज देश में फैले नफरत और डर को भगाने की जरूरत है। ताकि देश में भाईचारा बना रहे और देश एक एवं नेक बना रहे। इसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक लम्बी और ऐतिहासिक पदयात्रा पर निकले पड़े हैं। आज देवघर कांग्रेस भी उनके समर्थन के लिए सभी प्रखंडों में पदयात्रा कर रहे हैं। अब हमें भय और नफरत की राजनीतिक का खुलकर विरोध करना है।
इस दौरान जिला मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,ओबीसी प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर देव,आफताब आलम, राजा साहिल ने भी भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को रखा। वहीं सदाशिव राणा,सयूब अंसारी,विजय राज, सिकंदर यादव,अलाउद्दीन अंसारी, दिलीप यादव, लखेश्वर पंडित, मुकेश यादव,अमरनाथ राय, रोहन यादव, कयूम अंसारी, रोहित ठाकुर, राजेश मांझी,लक्ष्मण ठाकुर,कार्तिक ठाकुर, नागेश्वर सिंह,नारायण पंडित, प्रियांशु कुमार,अली मियां,जावेद मियां, विजय दास,सिकंदर दास, दिनेश यादव, भोला कोल,सोनू बरनवाल, अजय कुमार,दिलीप यादव,मंडल मिश्र,हेमंत मिश्रा आदि दर्जनों नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/682h