जामा I जामा प्रखंड स्थित सभागार में सोमवार को एटीएम योगेश नारायण सिंह के अध्यक्षता में किसान मित्रों की मासिक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी किसान मित्र को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के छूटे हुए लाभुकों अथवा किसानो का इकेवाईसी करने के लिए निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऋण माफी योजना में छूटे हुए किसानो का इकेवाईसी कराने में यथा संभव योगदान करने और पीएम किसान के लाभुक जोकेसीसी नही लिए है उनका फार्म भरवाने का निर्देश दिया गया। जो किसान मित्र इस कार्य को नही करेंगे उनको कार्य से विमुक्त किया जा सकता है।बैठक में प्रभारी प्रखंड कृषि पदादिकारी गौरव कुमार, किसान मित्र मुकेश राउत, जिवेश कुमार, महेन्द्र राउत, सुशील कुमार, खेमराज राय आदि ने भाग लिया।