अंधेर नगरी चौपट राजा, समुदायिक केंद्र पर कब्जा कर खोला गया महिला सिलाई सेंटर

पहले यहां चल रहा था स्कूल, सीसीएल प्रबंधक और पंचायत प्रतिनिधि बना है मुक दर्शक

19

बेरमो / सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत कथारा रेलवे काॅलोनी मे मजदूरो की सुविधा के लिए सीसीएल द्वारा समुदायिक भवन का निर्माण करवा गया था। मगर यह समुदायिक भवन आय दिन षड्यंत्र का शिकार होता रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल द्वारा निर्मित इस समुदायिक भवन में किसी व्यक्ति द्वारा स्कूल खोला गया था मगर पंचायत के मुखिया द्वारा इसे खाली करवाया गया ताकि जिस उद्देश्य के लिए यह भवन बना है वह पुरा हो सके। मगर कुछ तथाकथित समाजसेवियों की गिद्ध दृष्टि इस शानदार भवन पर गड़ी थी और मौका मिलते ही उक्त तथाकथित समाजसेवी ने इस भवन पर कब्जा करते हुए इसमे महिला सिलाई केंद्र खोल दिया। कहा गया कि महिलाएं यहां सिलाई व गढ़ाई सीखकर सशक्त बनेगी। काफी तामझाम के साथ इस केंद्र का उद्घाटन किया गया मगर आज यह भवन समुदायिक होने के बाद भी किसी की खास मिल्कियत बनती दिख रही है। ऐसे तो कथारा रेलवे काॅलोनी मे दर्जनों ऐसे भवन है जिसका निर्माण सीसीएल द्वारा मजदूरो को सहुलियत पहुचाने है के लिए बनवाया गया मगर फिलवक्त सभी जर्जर और उपयोगिता विहिन होकर धंसने के कागार पर खड़ी है यही समुदायिक केंद्र ही मात्र एक ऐसा भवन यहां बचा है जो आज भी यहां रहने वालो के लिए उपयोगी और लोगो विभिन्न उत्सवो और कार्यक्रमों में ला सकते है मगर दुर्भाग्य देखिए कि आज यह भवन किसी खास व्यक्ति के अधिन है जो कि किसी भी किमत पर नियम संगत नही दिखता। मगर इस पुरे प्रकरण एक बात जो सबसे चौकाने वाली है वह यह कि आज तक इसके विरोध में एक भी स्वर नही उठा और ना ही सीसीएल प्रबंधन द्वारा तथा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ही इसका सुध लिया गया है जो इस बात को दर्शाने के लिए काफी है कि उक्त व्यक्ति कितना दबंग व प्रभावशाली है। कुल मिलाकर दुसरी शब्दों में कहें तो यही लगता है कि सीसीएल द्वारा अधिकांश भवनो पर या तो कब्जा हो चुका है या फिर होने वाली है और कंपनी मुक दर्शक बना इस अनियमितता को निहार मात्र रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6fsh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *