पाकुड़। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में आरपीएफ की स्पेशल टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को रामपुरहाट-गया पैसेंजर से लगभग एक लाख की विदेशी शराब के साथ 3 लोगों को किया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में आरोपी ने बताया होली को लेकर शराब बिहार के मुंगेर जिला लेकर जा रहे थे, अवैध शराब पश्चिम बंगाल के मुरारोई से खरीद कर गया पैसेंजर ट्रेन में चढ़े थे आरपीएफ द्वारा पीछा किया गया और पाकुड़ आते-आते धर दबोचा गया आरोपी का नाम गोलू कुमार, राजेश कुमार, धीरज कुमार, मुंगेर जिला के निवासी हैं।