समाजसेवी सुनील खवाड़े ने किया डेफोडिल गार्डन विवाह भवन का उद्घाटन

FB_IMG_1670555522756
अब लड़के वालों की मांग पर शादी के लिए लड़की को लेकर बड़े शहरों में जाने की नौबत नहीं होगी उत्पन्न : सुनील खवाड़े 

देवघर। गुरुवार को देवघर के प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील खवाड़े द्वारा समाजसेवी विजय प्रताप सनातन के विवाह भवन ‘डेफोडिल गार्डन’ का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सुनील खवाड़े, संत माइकल एंग्लो विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे.सी.राज सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। 
मौके पर सुनील खवाड़े ने देवघर शहर में इतना खूबसूरत विवाह भवन सह होटल बनाए जाने के लिए प्रोपराइटर विजय प्रताप सनातन को बधाई देते हुए कहा कि यह भव्य विवाह भवन शहर की खूबसूरती को बढ़ाएगा और लोगों को अब लड़के वालों की मांग पर शादी के लिए अपनी लड़की को लेकर बड़े शहरों में जाने की नौबत नहीं उत्पन्न होगी।
प्रोपराइटर विजय प्रताप सनातन ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि शहर की मांग के अनुसार उन्होंने यह प्रयास किया है। यहां लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6hx1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *