अपने अधिकारों के लिए मुख्यमंत्री से मिला प्रमुख संघ

संघ ने टाटीझरिया प्रमुख को बनाया संघ का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

16a
16

टाटीझरिया(हजारीबाग) I पंचायती राज अधिनियम में वर्णित अधिकारों को अमली जामा पहनाने के लिए सोमवार को सम्पूर्ण राज्य के प्रमुख, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जाकर मिले। उन्होंने राज्य के मुखिया श्री सोरेन से मिलकर अपने -अपने प्रखंडों की स्थिति से अवगत कराया। इनके प्रमुख मांगों में प्रमुख के अधिकारों को पूरी तरह से बहाल करना था। मुख्यमंत्री ने इनके साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं की,इन्हे आश्वस्त कराया कि उनके अधिकारों का हनन नहीं किया जाएगा। सभी जिले और उनके प्रखंडों तक यह मैसेज दे दी जाएगी।   इसके पूर्व प्रमुखों ने आपस में राज्य प्रमुख संघ का गठन करने पर भी विमर्श किया। सर्वसम्मति से टाटीझरिया के प्रमुख और हजारीबाग जिले के प्रमुख संघ के अध्यक्ष संतोष मंडल को प्रमुख संघ का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनित किया। श्री मंडल ने कहा कि वे सभी प्रमुख के अधिकारों,उनके वर्चस्व के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। हजारीबाग जिले के प्रमुख कुमारी बिनीता, विना देवी, कुमारी स्वेता ,विना देवी,जेबून निसा,मनोज रजक,सुनीता देवी, फुलवा देवी,संगीता देवी, दीपा देवी, रविकांत सिंह ,कार्तिक मेहता,गणेश प्रसाद मेहता, मुकेश कुमार,प्रतिनिधि उदय कुमार साव,पंचम प्रसाद पांकी,विद्या देवी,सोभा देवी ,गीता देवी,अनिता यादव,नंदनी सोरेन,मीना देवी, कर्मिला देवी, उर्मिला  केर केटा ,परसनाथ ओरान ,आरती दुबे प्रमुख मझिआंव,दीपा कुशवाहा ,करुणा सोनी प्रमुख रमना, सतेंद्र पांडे प्रमुख कांडी,हेमंत लकड़ा प्रमुख रंका,मिथलेश कुमार प्रमुख गढ़वा,प्रेम शंकर दुबे,चंदन मेहता समेत अन्य ने श्री मंडल को बधाई दिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6jfr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *