बूथ जीतो, चुनाव जीतो के आधार पर काम करें : पारितोष सोरेन
भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष निवास मंडल, महामंत्री विवेकानंद राय, उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री पूनम देवी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकान्त प्रसाद ने अल्पकालीन विस्तारक को एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी- 2024 के लोक सभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। प्रत्येक बूथ को सशक्त करने हेतु कार्यकर्ता अब बूथ पर प्रवास करेंगे। सशक्तिकरण अभियान के निमित्त प्रत्येक बूथ पर एक सशक्त बूथ कमिटी का निर्माण भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। जिलाध्यक्ष पारितोष सोरेन ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक अपने बूथों पर इस अभियान में लगेंगे। उन्होंने इस बूथ सशक्तिकरण अभियान में भाग लेने वाले विस्तारक को पूरी निष्ठा से बूथ का कार्य करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश से आए हुए प्रभारी वैभव विशाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मेरा बूथ सबसे मज़बूत कैसे हो इस विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुमका जिला के निवर्तमान जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि अब- 2024 के चुनाव का आग़ाज़ हो चुका है। कार्यकर्ताओं को अब अपने बूथों को सशक्त करने में और बूथ जीतो चुनाव जीतो के सिद्धांत पर काम करने की ज़रूरत है। कार्यशाला को जिला महामंत्री विवेकानंद राय, महामंत्री पंकज भादुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, भाजपा नेता रविकान्त मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक गौरवकांत प्रसाद ने किया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रभात सिंह, आशुतोष सिंह, जरमुंडी मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार, सहारा अध्यक्ष मुरलीधर मण्डल, बासुकीनाथ अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, सारवां अध्यक्ष सुधीर सिंह, सोनारायठाड़ी अध्यक्ष अनिरुद्ध झा पप्पू, बासुकीनाथ नगर मंत्री नरेश पंडा, जयप्रकाश शर्मा, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रुपेश मंडल, संदीप पांडेय, लखिनारायण दत्ता, महेश गण, रूबी झा, मुन्ना सिंह, जयकिशोर साह, विश्वम्भर राव, कार्तिक राव, मनोज मंडल, दिवाकर यादव, आलमगीर आलम, रतन बिहारी प्रसाद, बालकृष्ण पांडेय, रंजीत पांडेय, राजेश गुप्ता, रमेश मिश्रा, रामकिशन साह, बलराम पौद्दार, रामनारायण राय, धर्मेंद्र राय, दिलीप पांडेय, सुबोध दत्ता,निर्मल यादव, रणजीत गन्धर्व, बहरुद्दीन मियां, मुकुल भंडारी, कैलाश यादव, सन्तोष मंडल, निमाई मंडल सहित जरमुंडी, सारवां, सोनारायठाड़ी से आये पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6kkz