हरियाणा विधानसभा की 14 समितियां गठित:कांग्रेस-जजपा के 2-2 और भाजपा के 10 चेयरमैन; भूपेंद्र हुड्‌डा और किरण चौधरी एक ही कमेटी में रखे 

हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):।- हरियाणा विधानसभा की 14 समितियों का गठन कर लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें 2-2 समितियों में कांग्रेस और जजपा के विधायक चेयरमैन बने हैं जबकि 10 समितियों के चेयरमैन भाजपा के एम एल ए हैं।      
      इस लिस्ट में खास बात यह है कि कांग्रेस में हमेशा एक दूसरे के विरोधी कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक किरण चौधरी को एक साथ नियम कमेटी में रखा गया है।

भाजपा के हिस्से में आई याचिका समिति
हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2023-24 के लिए याचिका समिति का चेयरमैन भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को बनाया गया है जबकि सदस्यों में विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, लीला राम, लक्षमण सिंह यादव, संजय सिंह, राम निवास तथा सोमबीर सांगवान शामिल किए गए हैं।

लोक लेखा समिति पर कांग्रेस काबिज
विधानसभा की लोक लेखा समिति में कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी को चेयरपर्सन तथा सदस्यों में विधायक सीमा त्रिखा, राम कुमार कश्यप, नरेंद्र गुप्ता, भव्य बिश्नोई, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार, जोगी राम सिहाग व रणधीर सिंह गोलन शामिल हैं। चौधरी मुल्लाना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।

नियम समिति में हैं हुड्‌डा-किरण
विधानसभा की नियम समिति में विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पदेन चेयरपर्सन तथा सदस्यों में विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेसी विधायक किरण चौधरी, गीता भुक्कल, घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ अभय सिंह यादव, नैना सिंह चौटाला व सुधीर कुमार सिंगला शामिल हैं। यह समिति भाजपा के हिस्से में आई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6kmn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *