बगोदर । झारखंड सचिवालय घेराव के झारखंड सचिवालय की और बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओ को राज्य सरकार द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज कर दिए जाने से दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ के घायल होने की सूचना है।जानकारी मिलने पर कोडरमा लोकसभा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,बगोदर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो आदि पारस हॉस्पिटल पहुंचे। घायल में से एक कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेशलाल यादव का हाथ टूटने की खबर है।सभी घायल कार्यकर्ताओ से मिलकर हाल चाल जाना और डॉक्टर को सही ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान साथ में पूर्व विधायक जीतू चरण राम,जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव,देव नाथ राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।