सिलवार में वज्रपात से दो की हुई मौत, आठ हुए घायल

घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे सदर विधायक, जताया गहरा शोक

2

हजारीबाग I हजारीबाग के लिए मानसून की पहली बारिश बेहद दुखदाई खबर लेकर आई। मानसून की पहली बारिश शुरु होने से पहले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिलवार पहाड़ी परिसर के समीप रथयात्रा मेला देखने पहुंचे आधा दर्जन से अधिक नाबालिग बज्रपात (आसमानी बिजली) के चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में कुल 2 की मौत और 8 जन घायल हो गए। मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई वहीं घायलों का इलाज एचएमसीएच में जारी है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज हेतु एचएमसीएच अस्पताल पंहुचाया और तत्काल इसकी सूचना हजारीबाग विधायक मालिश जायसवाल को दी। जिसके बाद घायलों के पंहुचने से पूर्व विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर को अस्पताल भेजा और जरूरतमंदों के इलाज में दिनेश सिंह राठौर ने हर संभव सहयोग किया । चतरा से लौटने के क्रम में विधायक मनीष जायसवाल सिटी अस्पताल पहुंचे और सिलवार में वज्रपात की घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया एवं घायलों से मिलकर उनके बेहतर उपचार का निर्देश अस्पताल कर्मियों को दिया तथा घायलों के परिजनों का भी साहस बढ़ाया। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने अस्पताल में मौजूद सदर एसडीओ विद्याभूषण और सदर सीओ राजेश कुमार से मिलकर आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल मुआवजा दिलाने का आग्रह किया एवं अस्पताल के बढ़िया अधिकारियों से घायलों के बेहतर इलाज का आग्रह किया । मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि मानसून शुरू होने के साथ ही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली का प्रकोप भी बढ़ जाएगा ऐसे में आकाशीय बिजली से बचने के प्रभावी तरीके जाने और खुद को बचाने के साथ दूसरों को भी बचाने हेतु सकारात्मक प्रयास अवश्य करें ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6pyo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *