फागू बेसरा को मंत्री पद का दर्जा दिए जाने पर लोगों ने किया स्वागत

IMG-20221220-WA0118

चरही। मंगलवार को हेसागढा स्थित आवास में झामुमो कार्यकर्ताओं व विभिन्न दल के लोगों ने झामुमो पार्टी के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा को राज्य समन्वय समिति का सदस्य और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हर्ष जताया है। झामुमो के केन्द्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू के नेतृत्व में मंगलवार को खुशी का इजहार करते हुए गुलदस्ता भेंट और माल्यार्पण कर स्वागत किया। फागू बेसरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त किया। मौके पर फागू बेसरा को स्वागत करने पहुंचे विभिन्न दल के लोगों ने भी सैंकड़ों की संख्या में झामुमो का दामन थामने का इच्छा जाहिर किया। केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू ने कहा कि फागू बेसरा को मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगा। वहीं मंत्री बनाए जाने पर फागू बेसरा ने कहा कि मैं जनता और सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करूंगा, इनके समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं समाधान के लिए तत्पर रहूंगा। साथ ही कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा बहुत सारी महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। झारखंड देश का पहला राज्य है जिसमे 60 वर्ष पूरे कर चुके सभी वर्गों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है, बेरोजगारों को 25 लाख का ऋण 40 प्रतिशत तक सब्सिडी के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है, स्थानीय नीति व आरक्षण नीति पारित किया गया। मंत्री पद का दर्जा दिए जाने पर फागू बेसरा ने शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया।स्वागत करने वालों में झामुमा केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू,विकास सिंह,अशरफ अंसारी,रिजवान अंसारी,प्रदीप कुमार,महादेव मुर्मू समेत कई लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6q0a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *