दुमका। उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को टेस्टिंग बोरिंग कराने के लिए ग्रामीणों से सहमति पत्र लेने हेतु ग्राम सभा कराने के लिए प्रतिनियुक्त दोनों टीम शनिवार को बगैर ग्रामीणों के साथ बैठक किए ही ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा । मंगलवार , बुधवार एवं गुरुवार को ग्रामसभा कराने में सफलता नहीं मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा दोबारा तिथि निर्धारित करते हुए दो अलग-अलग टीम बनाई गई। जिसमें अधिकांश आदिवासी पदाधिकारियों कर्मचारियों को लगाया गया ताकि हुए ग्रामीणों को समझा कर ग्रामसभा करवाएं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें एवं उसके निदान के साथ-साथ सहमति पत्र भी ग्रामीणों से प्राप्त करें। शनिवार को गठित दोनों टीम अपने निर्धारित स्थल मकाड़ा पहाड़ी एवं हुलसडंगाल गई लेकिन ग्रामीणों के कड़ा विरोध के कारण ग्रामीणों के कड़ा विरोध के कारण दोनों जगहों से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बैरंग वापस लौट गए।
बैरंग वापस लौटी अधिकारियों की टीम
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6roo