नारायणपुर प्रखंड के मोहनपुर मंडल टोला में जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बड़े सड़क का किया शिलान्यास

13

जामताड़ा I *जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने  नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर मंडल टोला में  मोती मंडल के घर से महेशपुर तक बड़ी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा की मैं जात पात नहीं बल्कि विकास की बात करता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और सभी लोगों का विकास करता हूं। मंडल समाज कि राजनीति करने वाले लोगों से कहना चाहूंगा कि आप जात पात की राजनीति करना बंद करें और क्षेत्र में आकर देखें की उनके विकास के लिए मैं क्या कर रहा हूं। मंडल समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मैंने यह सड़क दिया है।आगे विधायक जी ने कहा की हमारे मंडल भाइयों ने इस सड़क को लेकर काफी समय से मांग रखी थी जिसे आज मैंने पूरा किया। आज इतनी संख्या में आप लोगों की उपस्थिति मैंने साफ कर दिया कि अब जनता जात पात नहीं बल्कि विकास देखती हैं। मैं चाहूंगा कि आप लोग ऐसे ही अपना जनसमर्थन प्यार स्नेह एवं विश्वास मुझ पर बनाए रखें। आप लोग किसी के बहकावे में ना आए और हमारा खुलकर साथ दें ताकि मैं और मजबूती और ताकत के साथ हर दिन जामताड़ा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकूं।मौके पर मुखिया बबीता हेंब्रम गणेश मंडल धनराज मंडल जितेंद्र बास्की संतोष मंडल संजय मंडल मोती मंडल लालचंद मंडल विजय मिश्रा विनोद राय रुपेश यादव परिमन मंडल सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6s29

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *