सदर प्रखंड के पारसिमला दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार 24 पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ जो चार दिनों तक चलेगा। मंगलवार देर साम बंगाल के प्रख्यात कृतनिया पश्चिम बंगाल के बाकूड़ा जिला मनोरंजन चक्रवर्ती ने पाला कृतन कर लोगों का मन मोह लिया है।24 पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है यहां कृतन सुनने के के लिए दुरदराज के दर्शक यहां पहूंच रहे हैं। कृतन का आयोजन पारसिमला ग्रामवासियों द्वारा किया किया गया है। पारसिमला ग्रामवासियों ने बताया है कि यहां दूरदराज से कृतन सुनने के लिए आनेवाले लोगो के लिए भोजन पानी की भी व्यवस्था की गई है।