चास के शिवपुरी कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया

बोकारो I चास थाना क्षेत्र अंतर्गत चास के शिवपुरी कॉलोनी में अवस्थित राधा कृष्ण मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया यह घटना करीब रात के 2:30 से 3:00 के बीच हुई . जिसका बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरी की पुष्टि हुई है मंदिर के पुजारी सुबह 4:00 बजे जब मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला था अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का भी ताला टूटा हुआ था जिसके अंदर में रखे लगभग 20 से ₹25000 दान के रुपए गायब थे वही वहां मंदिर में पहुंचे भक्तों ने तथा पुजारी ने कहा कि मूर्ति में लगे गहने भी गायब हैं लोगों ने इसकी सूचना थाने ने को दे दी है पुलिस अब इस पर कार्रवाई में जुट गई है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6tat

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *