दार्जिलिंग। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष तहेदिल इस्लाम के द्वारा उत्तर बंगाल में पार्टी के विस्तार को लेकर आज दार्जिलिंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसडीपीआई स्थानीय मुद्दों तथा संगठन के मजबूती को लेकर आज एक बैठक की गई। जिसके दौरान यह निर्णय लिया गया कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग ,जलपाईगुड़ी , अलीपुरद्वार , उत्तर दिनाजपुर , मालदा ,कालिमपोंग इत्यादि जिलों में पार्टी के विस्तार को लेकर कई लोगों से मुलाकात एवं विचार विमर्श किया गया है। पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारी देने की तैयारी कर रहा है !भारतीय जनता पार्टी को 2024 में केंद्र की सत्ता से बेदखल करना ही हम लोगों का मुख्य लक्ष्य हम लोग सेकुलर जमात पार्टियों के विचारधारा के साथ हैं। लेकिन हमारी भी एक पार्टी है और चुनाव भी लड़ना हम लोगों का मुख्य लक्ष्य भी है। क्योंकि पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ता बड़ी मेहनत एवं पार्टी का झंडा उठाते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक इच्छा होती है किस समाज की आवाज बुलंद करने के लिए उच्च सदन में जाने की जरूरत होती है। इसलिए हम लोगों ने पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसे सीटों का चुनाव करना है जहां एसडीपीआई के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता पर पहुंची है देश के युवा बेरोजगार बैठे हैं जो रोजगार मिलता था वह रोजगार भी बंद हो चुके हैं। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ना बने इसके लिए सेकुलर पार्टियों के साथ चलने में कोई भी दिक्कत नहीं है।
एक दिवसीय उत्तर बंगाल के दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर जो भी कदम उठाने होंगे वह करेंगे। जल्द ही पार्टी के द्वारा स्थानीय स्तर पर जाकर बैठक तथा पार्टी के विचारधारा को लोगों के बीच लाया जाएगा।
पार्टी के द्वारा आज सिलीगुड़ी में कई सोशल वर्कर तथा स्थानीय शिक्षाविद लोगों से मुलाकात हुई तथा पार्टी के विचारधारा से उनको अवगत कराया गया। इस दौरान कई लोगों ने एसडीपीआई के विचारधारा को पसंद किया है। आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार मजबूती ढंग से किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा राज्य के वरिष्ठ नेताओं को दार्जिलिंग एवं सिलीगुड़ी बैठक में आमंत्रित किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6v2l