कृषि ऋण माफ़ी हेतू बैंक में किया गया शिविर का आयोजन

IMG-20230109-WA0060
पाकुड़। झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी योजना अंतर्गत लाभुकों को ई -केवाईसी हेतू सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, करियोडीह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया! प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास ने बताया किसानों के लिए ऋण माफी हेतू शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं अगला शिविर प्रखंड के सिमलोंग बैंक, लिट्टीपाड़ा स्टेट बैंक एवं डुमरिया बैंक में शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के आयोजन में शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, संचालक विकास कुमार साहा, कृषक मित्र देवेन्द्र पहाड़िया, चौधरी पहाड़िया, मोतीलाल हेम्ब्रम सहित काफ़ी संख्या में ई – केवाईसी कराने वाले किसान मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6vcz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *