6करोड की लागत बनेगी पथ विधायक ने किया शिलान्यास 

IMG-20221204-WA0055

बगोदर। प्रखंड के ढिबरा बनपूरा रोड का चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य का रविवार को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने विधिवत शिलान्यास शिला पट्ट अनावरण कर किया। पथ निर्माण विभाग के तहत उक्त पथ  3.6किमी  चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा जिसकी लागत 6 करोड से अधिक है। वहीं योजना के तहत बनपुरा-पड़रिया के मध्य हरदल्ली नदी पर उच्चस्तरीय पुल भी बनेगा। विधायक ने कहा की दुरी भले ही कम है लेकिन महत्वपूर्ण पथ है। क्योकी चिचाकी , बंदखारो, कुसमरजा पंचायत और खम्भरा, बनपुरा, पड़रिया ढिबरा का सरिया रेलवे स्टेशन जाना बेहतर होगा।वही दूसरी तरफ दोन्दलो से चिचाकी चिरुवांशरीफ का जाना सुलभ  होगा। मौके पर उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह,संदीप जयसवाल, पवन महतो, मुखिया तुलसी महतो, मनोज पांडेय सरिता महतो गीता देवी पूरन कुमार महतो खूबलाल भाई, पंचायत समिति सदस्य  हेमंती देवी,  रंजीत सिंह,लखन महतो, पोखन ठाकुर, मंगर महतो, कौलेश्वर महतो, यमुना सिंह, शंकर यादव,लखन पासवान, टेकनरायन पासवान, खेमलाल महतो कुलदीप महतो आदि उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/70li

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *