मेहरमा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी गांव के बहियार में दो फूस का घर बुधवार की रात आग लग जाने से जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मध्य रात्रि का बताया जा रहा है। आग लगने से पीड़ित परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पाकर मेहरमा पुलिस एवं सीओ सुनील कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने से घर में बंधा दो बकरी, एक साइकिल, चौकी, कपड़ा समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मीडिया को बताया कि किसी के द्वारा आग लगा दी गई है। सीओ सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पहुंचने पर पाया गया कि मवेशी बांधने का गुहाल आग से जल गया है, जिसमें कुछ पशु झुलस कर मर गए हैं। हालांकि मेहरमा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि देखने से जैसा प्रतीत हो रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फूस की झोपड़ी में आग लगी है। अग्नि पीड़ित परिवार में खुर्शीद मंसूर एवं शुक्रेल मंसूर हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/76k7