उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर रुटलाइन का किया निरीक्षण….

2

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री ने  राजकीय श्रावणी मेला, 2023 को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बरमसिया बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार चौक, क्यू कॉम्पलेक्स के अलावा बाबा मंदिर आसपास के क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न कार्यो की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके अलावे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त  ने कुमैठा स्टेडियम, नंदन पहाड़, रिंग रोड पुलिस लाईन, मंदिर आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाईन में किए जा रहे विभिन्न विभागों द्वारा कार्यो का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता व कार्यों की बारीकियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रुटलाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जा रहे कार्यों जैसे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, सूचना सह सहायत केंद्र बैरिकेडिंग के कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।  उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, नगर आयुक्त  शैलेंद्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपांकर चौधरी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/78x5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *