शांति व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता होगी : सुनील कुमार रवि
पाकुड़। सुव्यवस्थित शासन व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन के निर्देश पर जिले भर के थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। लगभग थाना प्रभारी अपनी-अपनी कमान संभाल लिया है। इसी क्रम में 2018 बेच के सुनील कुमार रवि ने भी हिरणपुर थाना प्रभारी के रूप में अपना कमान संभाल लिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जुआ, शराब, अवैध लॉटरी, गांजा भांग, पशु तस्कर पर उनकी कड़ी निगाहें रहेगी। किसी भी सूरत में इन्हें पनपने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र के सताए हुए लोगों को इंसाफ मिलेगा। शांति कायम रखना हमारा फर्ज है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ अपनी कार्य को करें। किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना एवं सहायता के लिए हिरणपुर थाने हर हमेशा तत्पर है। आप जुल्म की दुनिया के दलदल में ना फंसे। कानून संगत कार्य करें। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आपकी सेवा में तत्पर हूं किंतु क्राइम से किसी भी प्रकार की समझौता नहीं होगी।