भारती कैंप में युवाओं ने लिया भाग, 15 का हुआ चयन

प्रखंड में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा हैदराबाद

3

संवाददाता नारायणपुर (जामताड़ा) I सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं हाउस कीपिंग पद पर बहाली को लेकर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में लगाया गया शिविर 50 कि संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवको ने लिया भाग। भारती कैंप का आयोजन जीएसएफ सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व कर रहे भर्ती अधिकारी रवींद्रा कुमार एवं उनका सहयोगी अमित कुमार यादव उन्होंने भर्ती में आए युवकों का हाइट लेंथ एवं चेस्ट का माफी किया गया जिसमें मात्र 15 अभ्यर्थी जांच प्रक्रिया में सफल हो पाए। सफल अभ्यार्थियों का डाक्यूमेंट्स लिया गया। ईस  दौरान उन्होंने कहा कि यह भारती कैंप जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों में अयोजन कर बेरोजगार युवकों को मौका दिया जा रहा है, जांच प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण हैदराबाद में दिया जाएगा तत्पश्चात उन्हें संबंधित पद के लिए प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई बेरोजगार युवाओ ने कैंप में भाग लिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7dee

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *