मधुपुर। शहर के कमर मंजिल रोड मोहल्ला में एक घर में पति पत्नी के साथ आपसी विवाद में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर पत्नी ने किरासन तेल शरीर में डालकर आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया । मगर घर वाले ने तुरंत महिला को बचाने प्रयास में जुट गए । इसके बाद भी महिला काफी आग से झुलस चुकी थी । मोहल्ले वाले के सहयोग से सज्जनों ने महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तुरंत बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया । इस बीच घटना की सूचना नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन को मिली । उन्होंने तुरंत पीड़ित परिवार से मिले और 108 एंबुलेंस बुलाकर महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा । वही निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया । सूचना पर पुलिस अस्पताल गई । पुलिस का कहना है कि महिला को ठीक हो जाने के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है!