झारखंड राज्य जनसेवक संघ जिला इकाई देवघर,के द्वारा न्याय यात्रा निकली गई

15

देवघर / जनसेवकों का ग्रेड पे कम करने के विरोध में और अपने 11 सूत्री मांगो के समर्थन में जनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 28 वे दिन झारखंड राज्य जनसेवक संघ के जिला इकाई देवघर द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई।इस न्याय यात्रा में देवघर जिला के सभी जनसेवकों के साथ – साथ विभिन्न संवर्गो तथा अन्य संघों/संघटनो एवं महासंघों के सदस्य भी शामिल हुए। यह न्याय यात्रा गांधी प्रतिमा स्थल से आरंभ होकर पटेल चौक, टावर चौक, राय एंड कंपनी चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले देश के महान विभूतियों महात्मा गांधी,सरदार वल्लभ भाई पटेल,वीर कुंवर सिंह तथा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जनसेवकों तथा विभिन्न संघों/संघटनों के द्वार पुष्प माला अर्पित किया गया।

           न्याय यात्रा में NMOPS के जिला संयोजक श्री आलोक कुमार, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई देवघर के अध्यक्ष श्री बसंत ठाकुर, झारखंड राज्य पंचायत सेवक संघ के राज्याध्यक्ष श्री प्रहलाद राय, झारखंड राज्य ग्राम रोजगार संघ जिला इकाई देवघर के अध्यक्ष श्री सत्य कुमार, देवघर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री सुशील देव, देवीपुर प्रखंड के रामुडीह पंचायत के मुखिया श्री रामफल तुरी,रामूडीह पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि श्री युगल किशोर, भोजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री कुंदन चौधरी, भोजपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री जवाहर मिर्धा के साथ साथ अन्य संघों/संगठनो के सदस्य सम्मिलित हुए।

        उपस्थित सभी सदस्यों ने जानसेवकों का ग्रेड पे कम करने के आदेश को ” काला आदेश” घोषित करते हुए इसे अविलंब रद्द करने का अपील किया।उन्होंने स्पष्ट कहा की कृषि निदेशक द्वारा जनसेवको का ग्रेड पे कम करने संबंधी निर्गत आदेश अन्यायपूर्ण है,न्याय यात्रा के माध्यम से इस “अन्याय पत्र” को वापस लेना सरकार के लिए बाध्यकारी हो जायेगा।झारखंड राज्य जनसेवक संघ के जिला इकाई देवघर के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र देव द्वारा कहा गया की सरकार ग्रेड पे कम करने संबंधी आदेश को जल्द से जल्द वापस ले तथा हमारे 11 सूत्री मांगो को पूरा करे ,अन्यथा बाध्य होकर जनसेवकों के आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

               इस मौके पर झारखंड राज्य जनसेवक संघ के संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री सुशील झा, विनय ठाकुर, सत्य प्रकाश, व्यास देव ,आशीष रंजन, सुबोध कुमार, राजेश झा,साहिल राज, जॉन हेंब्रम, अजीत मरांडी, गौतम मेहरा, सुशील शेखर, आशीष कुमार, भूषण मंडल,प्रेम मुर्मू, मनीष कुमार सिंह, संजीत कुमार, टुनटुन गुप्ता, सोनल, रोशनी ऋतु मुर्मू, रश्मि भारती, संजू, बेबी के साथ साथ देवघर जिला के सभी जनसेवक न्याय यात्रा में शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7hd4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *