होली व शब ए बारात को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से निकाली गई फ्लैग मार्च

IMG-20230307-WA0015
देवरी। रंगों के त्योहार होली और शब ए बरात को लेकर सोमवार को खोरिमाहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धिरेंद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकली गई। वहीं देवरी प्रखंड के चतरो,मंडरो और देवरी में फ्लैग मार्च की गई।इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ , सी ओ, दण्ड अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मंगलवार दिन 2 बजे से लेकर गुरुवार दिन 2 बजे तक सभी अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात रहेंगे।साथ ही लोगों से होली का त्योहार सलीनता के साथ सभ्य अंदाज में मानने का अपील किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7j03

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *