देवघर। जसीडीह पुलिस ने 35 केवी ट्रांसफरमर डकैती कर लेने के मामले मे 7 अप्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इस बाबत एसडीपीओ कार्यालय मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि 2 दिसंबर की रात्रि को एनएच रोड पर रोहिणी के समीप 30-35 नकाब पोस आये और डकैती करके बिधुत शक्ति उप केंद्र से अपने साथ ले गया। विधुत विभाग के वरिय पदाधिकारी के लिखित शिकायत के आधार पर जसीडीह थाना मे थाना कांड संख्या 482/2022 धारा 395 के तहत 30-35 अज्ञात के विरुद्ध मामले मे प्राथमिकी दर्ज़ की गई और मामले मे तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर कांड मे अनुसन्धान शुरू किया और तकनीकी साक्षय के आधार पर सौरव मण्डल, नविन कुमार, गणेश कुमार रजक, सन्नी पासवान चारो सिंदरी धनबाद, मोहमद नैयर आलम कतरास, वाशीम शेख बलियापुर, व विजय शंकर सिंदरी रोड़ा बांध सिंदरी धनबाद को गिरफ्तार किया गयाा। सभी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान मे घटना मे सालिप्त होने की बात कही। इसके अलावे पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त चरपहिया वाहन को भी बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोगों ट्रांसफरमर मे प्रयुक्त ताम्बा जो करीब 40 लाख रूपये का था को बेच भी लिया हैं। पुलिस ने गिफ्तार आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं जिसे घटना के दौरान प्रयोग किया था।सभी आरोपियों को पुलिस जेल भेज कर मामले मे अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी मे जुटी हुई हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7lc1