मसलिया प्रखंड के कठलिया में खुला एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र

मसलिया प्रखंड के कठलिया में खुला एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र

दुमका – जिला के मसलिया प्रखंड स्थित कठालिया गांव में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ. एसबीआई की मसलिया शाखा के प्रबंधक नरेंद्र कुमार द्वारा फीता काट कर ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. मौके पर शाखा प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से उपभोक्ता अपनी छोटी मोटी बैंकिंग कार्य का निष्पादन सीएसपी के माध्यम से कर पायेंगे. मौके पर उपस्थित लोगो को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया. उद्घाटन के मौके पर पंचायत की मुखिया बिंदुशिला मरांडी,ज़ीरो मास के जिला कोओर्डिनेटर अमित सिंह,सुशील झा,राधेश्याम यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7lha

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *