देवरी। यातायात पुलिस गिरिडीह द्वारा सोमवार को सार्जेंट मुकेश कुमार के नेतृत्व में देवरी थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमे आने जाने वाले दो पहिया वाहनों का कागजात,इंसोरेंस और हेलमेट का जांच किया गया।वहीं चारपहिया वाहनों का भी जांच किया गया तथा जिसके पास कागजात और हेलमेट नहीं था उसका चालान काटा गया।इस बाबत सार्जेंट मुकेश कुमार ने बताया कि ऑफलाइन 25 हजार और ऑनलाइन एक लाख का चालान काटा गया। मौके पर विकास कुमार निराला,शिवशंकर कुमार,शुभम कुमार और कुलदीप कुमार इस टीम में शामिल थे।