32 लाख रुपए ठगी के मामले में यूपी पुलिस ने एक साइबर अपराधी अजय मंडल को किया गिरफ्तार

जामताड़ा। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर साइबर थाना की पुलिस ने जामताड़ा साइबर थाना पुलिस के सहयोग से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरघरा गांव से एक साइबर अपराधी अजय मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के विरुद्ध 3200000 रुपए की ठगी का मामला साइबर थाना मिर्जापुर में दर्ज किया गया है। इस मामले में पूर्व में यूपी पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक अभियुक्त साहिबगंज जिला का रहने वाला है जबकि दूसरा देवघर जिले का। मिर्जा साइबर थाना कांड संख्या 26/ 22 के फरार अभियुक्त अजय कुमार मंडल को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में मिर्जा पुर साइबर थाना के इंस्पेक्टर श्याम बहादुर यादव ने बताया कि एक अवकाश प्राप्त उप निरीक्षक को फोन कॉल के माध्यम से पेंशन चालू रखने को लेकर प्रमाण पत्र की मांग करते हुए व्यक्तिगत जानकारी ली गई और सिम को पोर्ट करवा दिया गया। उसके बाद साइबर अपराधियों ने फर्जी सिम एक्टिवेट कर उनके खाते से ₹3200000 का अवैध ट्रांजैक्शन कर लिया। गिरफ्तार साइबर अपराधी जामताड़ा साइबर थाना अंतर्गत दो मामले में पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। अजय मंडल ने स्वीकारा कि उसने साइबर ठगी से 25 लाख की लागत से एक घर का निर्माण करवाया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7s6u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *