चिरूडीह गांव में चापाकल की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण पानी की बुंद बुंद के लिए परेशान

8

संवाददाता/ जामताड़ा I  जामताड़ा जिले को भले ही विकसित और हाईटैक करने के लिए बड़े बड़े दावे किया जाता हो, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है। एक तरफ जहां लोगों को हर घर नल जल , हो चाहें 14वें वित्त आयोग से बने जल मीनार योजनाएं हो सब बुरी तरह फ्लॉप हो गया है, जल आपूर्ति की चलाए गए योजनाएं  कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया।, वही इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में चापाकल की हालत भी पंचर सी होने लगी है। बताते चले की नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बांकुडीह पंचायत अन्तर्गत चिरुडीह गांव में महीनों से खराब पड़े चापाकल का मरम्मत भी नहीं हो रहा है। लोग पीने का पानी को लेकर परेशान है त्राहिमाम कर रहे हैं। एक तो गर्मी से परेशान है और ऊपर से पानी की किल्लत भी झेल रहे है। ग्रामीण टुनु सोरेन ,शरीफ उल्ला अंसारी, सोहराब अंसारी, मन्नान अंसारी ने बताया कि घर के सामने का चापाकल काफी दिनों से खराब पड़ा है। घर की महिलाएं इस चिलचिलाती धूप में दूर दराज से पानी लाने को मजबूर है। जहां ग्रामीणों की भीड़ लगती रहती है। पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार कहा गया। लेकिन किसी का इस और ध्यान ही नहीं है । बरहाल पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7zv9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *