फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भटक रही है निर्वस्त्र महिला

pjmch

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल खड़ा हो गया है। दुमका में स्थित इस अस्पताल में एक महिला मरीज असमानवीय स्थिति में है और कोई भी इसकी सुधि लेने वाला नहीं हैं महिला पूरी तरह से निर्वस्त्र है साथ ही वह बीमार है। उसके पैर और हाथ में घाव नजर आ रहा हैं 

दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह महिला फर्श पर बैठी हुई है और नाश्ते में उसे केला दिया गया है जानकारी के अनुसार इसे फर्श पर खाना परोस दिया जाता है इस महिला के पास अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारी एवं चिकित्सक के साथ साथ अस्पताल के नर्स और सैकड़ों की संख्या में मरीज गुजर रहे है लेकिन कोई भी इस अमानवीय दृश्य को रोकने का प्रयास नहीं कर रहा हैं 

इस तस्वीर को आदिवासी क्राति सेना के निखिल मुर्मू ने ट्विटर पोस्ट करके अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है इस महिला को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना भी दी गई लेकिन कोई भी इस मामले में कुछ भी नहीें सुन रहा हैं जानकारी के अनुसार महिला दुमका फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में कीचन और अन्य वार्ड के तरफ भटकती हुई दिख रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/81ky