सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल

मसलिया

24-07-2022

मसलिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर गोलबंधा आम डंगाल के पास रविवार की सुबह में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के धुनवसा गांव निवासी निर्मल सोरेन एवं शिवकुमार हांसदा बाइक में सवार गोलबंधा के पास जैसे ही हाइवे में चढ़ा जामताड़ा से दुमका की ओर जा रही बेलोरो से टकड़ा गया। जिससे निर्मल सोरेन की मौत घटना स्थल में ही हो गया। वही शिवकुमार हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवकुमार हांसदा को 108 एम्बुलेंस की मदद से ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बाइक एवं बोलोरो को जप्त कर मसलिया थाना ले आई। वही मृतक निर्मल सोरेन को पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेज दिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/87rg