डीवीसी ने कास्ताबाद गांव को आदर्श ग्राम में विकसित करने के लिए लिया गोद

9

निरसा I डीवीसी पंचेत के कंबाइंड बिल्डिंग सभागार में सोमवार को ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य अतिथि सह विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। डीवीसी पंचेत सीएसआर ने बांदा पूर्व पंचायत के आदिवासी बहुल ग्राम कास्ताबाद को आदर्श गांव बनाने के लिए गोद लेने का निर्णय लिया है। साथ ही दो स्कूल में प्यूरीफायर लगाने, एक स्कूल में शौचालय बनाने, ट्रेनिंग सेंटर खोलने, हाई स्कूल बेनागोड़िया को स्मार्ट स्कूल में विकसित करने के अलावा आठ पंचायतों में एक-एक चापाकल लगवाने की बात प्रबंधन ने कही। विधायक ने पंचेत जलापूर्ति योजना को चालू कराने की मांग की। बीडीओ रेणू कुमारी ने डीवीसी प्रबंधन से मां झोरबुढ़ी गरम कुंड और गोकुलानंद मठ (दलदली आश्रम) को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने के लिए भवन, शेड आदि निर्माण कराने को कही। कहा कि सिर्फ कागजी प्रकिया न कर धरातल पर कार्य करें। वहीं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने मछुआरों के रोजगार उपलब्ध कराने, उरमा गांव के तालाबों की सफाई, बेनागोड़िया में सड़क निर्माण, लाईट, श्मशान घाट, डस्टबिन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए जमीन देने आदि मांगें रखी। मौके पर सीएसआर मैनेजर बी के सिन्हा, इंजीनियर सोमेश कुमार, नसीम अंसारी, जिप सदस्य रेखा महताइन, प्रमुख विवेक मंडल, मुखिया अशोक महतो, सचिन मंडल, भैरव मंडल, सावित्री देवी, निभा देवी, हीरामणि टुडू, पंसस सीमा सिंह, टुनटुन सिंह, जयराम शाह, बापी दे, शमीम, भक्तू महतो, रेखा साव, लोटन, रंजीत आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/88e9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *