बीमारी से परेशान होकर 27 वर्षिय महिला ने की खुदकुशी

मधुपुर। शहर के केला बागान मोहल्ले ने मोहल्ले में रविवार देर शाम एक 27 वर्षीय महिला ने पंखा पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | सूचना पर मधुपुर थाना की घटनास्थल पर पहुंची । पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतिका संध्या कुमारी के पिता केला बागान मोहल्ला निवासी शिव कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पुत्री के अलावा बहू और पोता पोती के साथ केला मोहल्ला में रह रहे थे । वह शाम को 6:30 बजे घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे । टयूशन पढ़ाने के बाद वापस 7:30 बजे घर जब लौटा देखा कि मेरी पुत्री कमरे के अंदर बंद है । बहू और बच्चे कमरे के दरवाजे खुलवाने का प्रयास कर रहे थे । मैं भी बेटी का दरवाजा पीटते हुए खुलवाने का प्रयास किया । जब अंदर से बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो शोर मचाया । आसपास के कुछ लोगों के सहयोग से कमरे के पीछे दूसरे के दरवाजे से किसी तरह उस कमरे में प्रवेश किया । अंदर जाने पर देखा कि मेरी पुत्री पंखा में कपड़े से गले में फंदा लगाकर झूल रही थी । पंखे से उतारकर उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए । वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । उन्होंने पुलिस को कहा कि उनकी पुत्री संध्या का विवाह आजाद नगर थाना पंचबार जिला बांका बिहार में हुई थी । पुत्री को पिछले एक वर्ष से ब्रेन ट्यूमर था । जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी । कई जगह चिकित्सकों से उसका इलाज कराया गया था । वर्तमान में भी उसका इलाज चल रहा था | उन्हे यकीन है कि उनकी बेटी बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । इस घटना में किसी का दोषी नहीं है । मृतका के पिता के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8eh2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *