बंद क्रशर से पश्चिम बंगाल के युवक का शव बरामद

दुमका। थाना क्षेत्र की सिजुआ गांव स्थित एक बंद टूटा फूटा क्रशर कार्यालय जो अत्यंत जर्जर स्थिति में है। उसके अंदर प्रसनजीत कौनाय (35 वर्ष) नामक एक युवक का शव बरामद किया गया है। प्रसनजीत सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के तारापीठ थाना क्षेत्र के साहापुर गांव का रहने वाला था। शव के पास बीयर की दो बोतल बरामद की गई है। थोड़ी दूर पर उसकी बाइक भी खड़ी थी। इसके साथ शव के नजदीक जहर का भी एक डब्बा बरामद किया गया है हालांकि सील बंद है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक के कुछ मित्र तारापीठ से घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें तापस मंडल का कहना है कि प्रसनजीत का हमेशा अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होते रहता था। कल भी झगड़ा हुआ था और वह बाइक लेकर अपने घर से निकल गया और बाद में उसे पता चला उसका शव पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8fon