स्थानीयता विधेयक राज्यपाल द्वारा वापस किए जाने पर झामुमो ने फूंका भाजपा का पुतला

IMG-20230201-WA0008
देवघर। मंगलवार की शाम स्थानीय टावर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राज्यपाल द्वारा 1932 खतियानी विधेयक वापस किए पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधेयक 11 नवंबर 2022 को जन भावना के अनुरूप झारखंड विधानसभा से पारित स्थानीय विधेयक को राजपाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर राज्य सरकार को वापस कर दिया गया। भाजपा झारखंडी हितों की अनदेखी कर यहां के मूल वासियों एवं आदिवासियों का अस्तित्व को मिटा देना चाहती है। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा पुरजोर विरोध किया गया और टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह, केंद्रीय समिति सदस्य जयनारायण मिश्रा, कुलदीप सिंह, अंग्रेज दास, संतोष सिंह, नंदकिशोर दास, जिला कोषाध्यक्ष मनोज दास, राहुल चंद्रवंशी, जयनाथ मंडल, विपिन यादव, मोहम्मद नौशाद, दिलावर हुसैन, ललन, महिला मोर्चा की नीलम देवी, अंशु शर्मा, मंजू देवी, सुष्मिता, रजनी सिन्हा, भूषण बनवाल, नगर उपाध्यक्ष संजय शाह, पुरान सिंगारी, कृष्णदेव सिंगारी, सोनाचांद मिश्रा, मनोज सिंह, प्रमोद यादव, बिट्टू यादव, वैभव चंद्रवंशी, प्रकाश पांडेय, नारायण मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8g9p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *