कटे ओठ के निःशुल्क ऑपरेशन के लिये 31 को कराये पंजीकरण
दुमका
24/07/2022
षटचक्र कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी फाउंडेशन रसिकपुर की ओर से जी एस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से जन्मजात कटे होंठ और तालू के निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इसके लिये पंजीकरण एवं परीक्षण कैंप 31 जुलाई रविवार को डॉ अरुणाभ प्रभाकर के क्लीनिक के पास आयोजित किया जाएगा। शहर के शिवपहाड़ के पास स्थित बांध पाड़ा में पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अरुणाभ प्रभाकर की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया। डॉ अरुणाभ ने बताया कि जन्मजात कटे होठ एवं तालु के निःशुल्क ऑपरेशन एवं पंजीकरण के लिये डॉ सुबोध कुमार सिंह एवं उनकी पूरी टीम आ रही है। मरीज का ऑपरेशन, आने-जाने का खर्च, दवा एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क मुहैया करायी जाएगी। षटचक्र कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ योगा एंड नेचरोपैथी फाउंडेशन के निदेशक डॉ राकेश पाराशर ने बताया कि व्यक्ति अंधविश्वास के कारण, जानकारी के अभाव में, पैसे के कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते है। जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इस बैठक में नीतू प्रभाकर, श्रीराम संथालिया, सुरेश मोदी, राजीव रंजन, रवि कुमार, किरण कुमारी, वैद्यनाथ, दुर्याेधन मधुमिता, ललिता आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8i5t